मुजफ्फरनगर: संदूक में लाश मिलने से मचा हड़कंप, बदबू के चलते हुआ खुलासा, पत्नी पर है हत्या का शक

आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि घर पर तीन दिन से ताला लगा था और नौमान की पत्नी भी तीन दिन से पड़ोस के एक रिश्तेदार के मकान में रह रही थी। जिससे पुलिस को पत्नी पर शक है।

मुजफ्फरनगर। गुरुवार को दिन निकलते ही एक मकान में बन्द संदूक हड़कंप की वजह बन गया। दरअसल संदूक में एक लाश का खुलासा तब हुआ जब आसपास के क्षेत्र में बदबू फैली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक की पत्नी की संलिप्तता मानकर पुलिस ने पत्नी को भी हिरासत में ले लिया है।

मुजफ्फरनगर: संदूक में लाश मिलने से मचा हड़कंप, बदबू के चलते हुआ खुलासा, पत्नी पर है हत्या का शक

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली क्षेत्र के नयाजीपुरा का है जहां क्षेत्र के आसपास के लोगों ने एक मकान से भयंकर बदबू आने की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर में रखे संदूक को खोलकर देखा तो होश उड़ गए। संदूक में एक तीस साल के युवक नौमान का शव पड़ा था। उसके गले पर भी चोट के काफी निशान थे। पुलिस ने उसकी पत्नी शमा से पूछताछ की तो वो हड़बड़ा गई। जानकारी पर पता चला की शमा तीन दिन से अपने किसी रिश्तेदार के यहां पड़ोस में गई थी। पुलिस ने हत्या में पत्नी की संलिप्तता के शक पर पत्नी और उसके रिश्तेदार मुनीजा को हिरासत में ले लिया है।

मुजफ्फरनगर: संदूक में लाश मिलने से मचा हड़कंप, बदबू के चलते हुआ खुलासा, पत्नी पर है हत्या का शक

देखिए VIDEO...

दोनों पति-पत्नी इसी मकान में किराए पर रहते थे। बताया जा रहा है कि नौमान नाम का ये शख्स पिछले तीन महीने से इसी मकान में किराए पर रह रहा था। आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि घर पर तीन दिन से ताला लगा था और नौमान की पत्नी भी तीन दिन से पड़ोस के एक मकान में रह रही थी। अब ऐसे में पति, पत्नी और पड़ोस की क्या मिस्ट्री है? पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है। बहरहाल इतना जरूर है की हालातों पर अगर नजर डालें तो शक की सुई मृतक की पत्नी पर ही जाती दिख रही है। जिसको लेकर पुलिस मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है ताकि संदूक में शव के राज से पर्दा उठ सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+