8 दिन बाद मिला हिन्दू बुजुर्ग के शव को इंसाफ, बेटियों ने किया अंतिम संस्कार
बुजुर्ग के बेटियों ने इसकी शिकायत की 8 दिन बाद इनके शब को कब्र से बाहर निकाल कर हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही का दंश झेल रहे हिन्दू बुजुर्ग के शव को 8 दिन इंसाफ मिल ही गया। बुजुर्ग की बेटियों और वकील के प्रयास से मुस्लिम रीति रिवाज से दफनाए गए जगदीश प्रसाद के शव को कब्र से निकाल कर हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया है। एक ओर जहां इन बेटियों के सिर से पिता का साया उठने का गम है वहीं पिता के शव को इंसाफ दिलाने के बाद बेटियों ने राहत की सांस ली है। बेटियों ने पिता के शव को कब्र से निकलवा कर खुद शमसान घाट में अंतिम संस्कार कराया है।

बिना शिनाख्त किए पुलिस ने दफनाया
विभिन्न मामलो में सुर्खियों में रहने वाली युपी पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार एक ही मामले में युपी पुलिस के कई चेहरे देखने को मिले हैं। मामला सहारनपुर के कोतवाली नगर इलाके के शांति नगर का है। लेकिन इस मामले में कोतवाली नगर पुलिस की ही नहीं बल्कि थाना कुतुबशेर पुलिस की भीं लापरवाही सामने आई है। एक ओर जहां कोतवाली नगर पुलिस ने 18 जुलाई से लापता बुजुर्ग को मंदबुद्धि बनाने का प्रयास किया वहीं कुतुबशेर पुलिस ने उस हिन्दू बुज़ुर्ग की शिनाख्त किये बिना ही लावारिश हालत में मुस्लिम रीति रिवाज से उसके शव को दफना दिया था।

कब्र से निकाला गया शव
मामले का खुलासा होने के बाद मृतक के परिजनों ने न सिर्फ आला अधिकारियो से शव को कब्र से निकलवा हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करवाने की गुहार लगाईं बल्कि लापरवाही पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी। आला अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव जगदीश प्रसाद के शव को कब्र से निकलने के आदेश दिए। जिसके बाद जगदीश के शव को कब्र से निकाल कर हिन्दू रीती रिवाज से अंतिम संस्कार कराया।
बेटी ने किया अंतिम संस्कार
इस दौरान मृतक की बेटी आरती ने पिता के क्रियाकर्म में श्मसान घाट में पहुंच कर अंतिम संस्कार कराया। चौकाने वाली बात तो ये है कि जब मिडिया ने नगर कोतवाल संजीव कुमार बिश्नोई से मामले की जानकारी जाननी चाहि तो वे कैमरे के सामने से भाग खड़े हुए जबकि आला अधिकारी मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रहे है।












Click it and Unblock the Notifications