घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को इतना पीटा कि हुई मौत! घर में मिली लाश

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी। वहीं महिला के परिजनों ने ससुरालीजनों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपों के आधार पर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Dead body of woman found in home in Kannauj

कन्नौज के सिकन्दरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नौली के रहने वाले रामजीत के घर में उसकी पत्नी संगीता उर्फ पप्पी की लाश संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कम्प मच गया जिसकी सूचना संगीता के परिजनों को मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने संगीता की लाश को देखकर उसके पति सहित ससुरालीजनों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।

परिजनों के मुताबिक संगीता उर्फ पप्पी की शादी आज से 10 साल पहले 2007 में रामजीत से हुई थी जिसके बाद से आये दिन इन दोनों के बीच घरेलू विवाद होते रहते थे। आरोप है कि विवाद को लेकर रामजीत ने अपनी पत्नी संगीता को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गयी।

Dead body of woman found in home in Kannauj

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने बताया कि मायके पक्ष की ओर दी गयी तहरीर के आधार पर हत्या का मामला बताया जा रहा है जिसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+