'मैं चाहता तो इन्हें जान से मार देता....',पार्टी कार्यकर्ता ने मौत से पहले संजय निषाद पर लगाए ये गंभीर आरोप
Darmatma Nishad Death News Maharajganj Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के रहने वाले निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आत्महत्या कर ली है। जैसे ही इनकी मौत की खबर क्षेत्र में फैली लोग शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। इतना ही नहीं इनकी मौत से राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। धर्मात्मा ने आत्महत्या की वजह किसी और को नहीं बल्कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन मंत्री डॉक्टर संजय निषाद, उनके बेटों और जय प्रकाश निषाद को बताया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला -
धर्मात्मा निषाद
धर्मात्मा निषाद उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा के रहने वाले हैं। वर्तमान समय में वह निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव पद पर थे। दस वर्षों से अधिक समय से वह पार्टी के समर्पित कार्यकता थे। उनके कार्यों ने पार्टी को और मजबूत करने का काम किया था।

सब कुछ ठीक तो नहीं ही चल रहा था। धर्मात्मा निषाद का आत्मघाती कदम इसका प्रमाण है। क्या बातें थी जो अंदर ही अन्दर इन्हें तोड़ चुकी थीं यह अब भी जांच का विषय है। ऐसा क्यों हुआ इसका परिजनों के साथ क्षेत्रवासियों को भी बेसब्री से इंतजार है।
संजय निषाद और इन पर लगाए गंभीर आरोप
आत्महत्या से पहले धर्मात्मा निषाद ने अपनी मौत की वजह किसी और को नहीं बल्कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद को बताया है। इतना ही नहीं धर्मात्मा ने संजय निषाद के बेटे प्रवीण, श्रवण पर भी लगाया है। इसके साथ ही उसने अपने करीबी मित्र जय प्रकाश निषाद को भी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
क्या कहा संजय निषाद ने
संजय निषाद ने इस पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा कि धर्मात्मा ऐसा कर ही नहीं सकता। यह साजिश है। मेरे खिलाफ गलत और भ्रामक चीजें फैलाई जा रही हैं। मैं इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications