अलीगढ़: एनकाउंटर के डर से नाले में छिप गया बदमाश, पुलिस ने पकड़ा

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में लगाता हो रहे एनकाउंटरों से बदमाशों के दिल में पुलिस का खौफ बैठ गया है। ताजा मामला अलीगढ़ के अकराबाद थाना का है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश फजलू और उसके साथ ताहिर को गिरफ्तार किया है। फजलू को पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।

criminal arrested in a encounter with aligarh police

अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के पनैठी मार्ग पर पुलिस टीम दो दिन से बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन कर रही थी। तभी सामने से बाइक सवार दो युवक पुलिस को आते हुए दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने फजलू को गिरफ्तार कर लिया।

criminal arrested in a encounter with aligarh police

इस दौरान ताहिर भाग निकला और जाकर पास के नाले में छिप गया। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से पुलिस ने नाले से ताहिर को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ा गए बदमाश फजलू पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बदमाश पर हत्या, लूट, डकैती समेत कई अपराधीक मुकदमें दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+