800 करोड़ के घोटाले का आरोपी भाग रहा था विदेश, क्राइम ब्रांच ने दबोचा
वाराणसी। बनारस के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से कर्नाटक के मंगलौर के रहने वाले रघु शेट्टी को बनारस और राजस्थान की क्राइम ब्रांच की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर दबोच लिया। दरसअल रघु की गिरफ्तारी बाबतपुर के सिक्योरिटी एरिया से पुलिस ने उस वक्त किया जब वो इंडिगो के विमान से बैंगलोर जाने की फिराक में था। पूछताछ में रघु ने बताया कि वो राजस्थान में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में हुए 800 करोड़ के घोटाले में लिप्त था। वहीं उसके साथ करीब आधा दर्जन उसके सहयोगियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है जो शहर के कैंट और शिवपुर इलाके में इसके सम्पर्क में थे।

रघु शेठ्ठी ने राजस्थान में करीब 6 कॉपरेटिव फाइनेंस कम्पनियों के माध्यम से 800 के करीब रुपयों का गबन किया हुआ है और वहां से पुलिस का शिकंजा कसने पर जयपुर और दिल्ली के ऑफिस को बंद कर फरार हो गया था। पूछताछ में रघु ने बताता है की वो यहां के शिवपुर इलाके में ऑफिस खोलने की तैयारी में था। वहीं पुलिस ने बताया कि वो बैंगलोर के बाद विदेश भागने की तैयारी में था।
दरसअल बीते कई दिनों से रघु शेट्टी वाराणसी में 6 लोगों के सम्पर्क में था और इन्हीं लोगों के नाम पर शिवपुर के गिलट बाजार में नई फाइनेंस कंपनी की शुरुआत करने की तैयारी में था जिसका उद्धघाटन भी इसी महीने होने वाला था। वाराणसी के एसएसपी आर के भारद्वाज ने बताया कि राजस्थान जयपुर की पुलिस ने इस बात की जानकारी दी थी कि रघु शेट्टी उनके शहर में है। दिए गए नम्बर के माध्यम ने सर्विलांस से इस बात की जानकारी हुई कि रघु बाबतपुर एयरपोर्ट में बैंगलोर रवाना होने पहुंच रहा है जिसके बाद उसे सिक्योरिटी एरिया से गिरफ्तार किया गया। साथ ही उन लोगों को भी हिरासत में लेकर छापेमारी की गई है जो यहां नई ऑफिस में उसके पार्टनर थे। ये कार्रवाई सीआईएसएफ की मदद से हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications