संभल: गौ तस्करों ने टैंकर से की पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश

संभल। योगी सरकार आने के बाद गौ तस्करों ने प्रशासन की आंख में धूंल झोंकने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। संभल प‌ुलिस ने दूध के टैंकर को पकड़ा है जिसमें पुलिस ने 9 प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया। तस्करों ने पुलिस टीम पर ही टैंकर चढ़ाने की कोशिश की जिसमें सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।

Cow smugglers tried to hit policemen in Sambhal

बता दें कि सदर कोतवाली के मुरादाबाद रोड पर पशु तस्कर अलीगढ़ से दूध के टैंकर में प्रतिबंधित पशुओं को भूसे की तरह ठूसकर मुरादाबाद ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस ने संभल-मुरादाबाद मार्ग पर चेंकिग के दौरान टैंकर को रोकने का प्रयास किया लेकिन तस्करों ने पुलिस की जीप को टक्कर मार दी और पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। इसके बाद वे भागने लगे।

Cow smugglers tried to hit policemen in Sambhal

इस घटना में पुलिस की जीप में बैठे कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने पशु तस्करों का पीछा करते हुए मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के निकट से टैंकर को पकड़ लिया मगर तब तक चारों तस्कर मौके से रफूचक्कर हो गए।

Cow smugglers tried to hit policemen in Sambhal

टैंकर से 6 गाय, 3 सांड और एक मृत गाय पुलिस ने बरामद किये हैं। पुलिस ने पकड़े गए टैंकर को सीज कर दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+