पुलिस हिरासत में प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत, लव जिहाद के रूप में देखा जा रहा है मामला
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भागे एक प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पूरा मामला मुजफ्फरनगर के सिकंदरपुर के मीरापुर थाना क्षेत्र का है। जहां के रहने वाले सोमपाल की बेटी अपने प्रेमी आबिद के साथ 30 अगस्त को भाग गई थी। इस बात का पता जब परिजनों को चला तो उन्होंने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उन्हें दो प्रेमी युगलों का पता इलाहाबाद में चला जिसके बाद सड़क मार्ग से प्रेमी युगलों को कानपुर सेंट्रल स्टेशन लाया गया। यहां से उन्हें नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से मुजफ्फरनगर जाना था प्रेमी युगल मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ ट्रेन में बैठकर रवाना हुए। कानपुर के आउटर के पास दोनों ने पुलिस वालों से नजरें बचाते हुए जहर खा लिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की अभिरक्षा में हुई इस घटना पर मौजूदा पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में परिजनों के साथ प्रेमी युगल को रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया। उनकी इलाज के दौरान ही दोनों की मौत हो गई। फिलहाल जो पुलिसकर्मी साथ में थे वे फरार हो गए हैं लड़के के परिजनों का भी अभी पता नहीं चल पाया है।
वहीं लड़की के पिता का कहना है कि पुलिसकर्मियों के साथ जब वह मुजफ्फरनगर जा रहे थे तभी दोनों ने बाथरूम में जाकर अचानक जहर खा लिया। पूरा मामला लव जिहाद के रूप में भी देखा जा रहा है क्योंकि लड़का मुस्लिम था और लड़की हिंदू थी इसीलिए इस पूरे मामले पर जीआरपी पुलिस कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications