UP में धर्मांतरण का आरोप: रामराज यादव बन गया अकरम हुसैन ?, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

लखनऊ, 29 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक धर्मांतरण मामला सामने आया है। दरअसल सिद्धार्थ नगर के रहने वाले रामराज यादव का आरोप है कि उसको डॉ फारूखी कमाल ने बेहोशी की हालत में उसका खतना करके मस्जिद में उससे जबरिया कलमा पढ़ाया और धर्म परिवर्तन करके उसका नाम अकरम हुसैन रखवा दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यूपी पुलिस

इस मामले में पीड़ित रामराज यादव ने इटवा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। सीएम के जनता दरबार में शिकायत की। डीएम और एसएसपी से भी मुलाकात की इसके बावजूद आरोपित डॉक्टर की गिरफ्तारी न होने से वह अब आत्मदाह की धमकी दे रहा है। जानकारी के अनुसार , पीड़ित ने शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय आकर यहां नेताओं से मुलाकात की और अपनी बात रखते के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि ऐसे मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सख्त है और निश्चित तौर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रामराज बना अकरम हुसैन ?

सिद्धार्थ नगर के थाना डुमरियागंज का रहने वाला रामराज यादव अब अकरम हुसैन हो चुका है। उसका आरोप है कि सिद्धार्थ नगर के डॉ फारुखी कमाल ने उसका जबरिया धर्म परिवर्तन करवा दिया है। उसका आरोप है कि यह मामला 2019 में हुआ जिसके बाद उसने मुकदमा भी दर्ज करवाया और कई जगह गुहार लगाई। मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई चोरी के आरोप में डॉक्टर ने उसको जेल भी भिजवा दिया। जहां से वह बमुश्किल छूटा।

बेहोशी की हालत में किया गया खतना और मस्जिद में पढ़ाया गया कलमा

रामराज ने आरोप लगाया कि कमाल फारुकी ने उस को बेहोश करके इसका खतना कर दिया और जबरदस्ती उसको मस्जिद में ले जाकर दो मौलानाओं और ग्राम प्रधान के साथ उसको कलमा पढ़ाया। इसके बाद में आधार कार्ड में भी उसका नाम बदलवा दिया। रामराज यादव की जगह उसका नाम आधार कार्ड में करम हुसैन कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+