महिला डांसरों को सिपाही घर ले जाने की कर बैठा जिद, फायरिंग कर रुकवा दिया कार्यक्रम, 2 बच्चे घायल
पार्टी खत्म होने के बाद सतपाल दोनों डांसरों को अपने साथ ले जाने लगा जिसका ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। चौकी इंचार्ज सतपाल ने भी तैस में आकर अंधाधुंध तीन फायर झोंक दिए।
कानपुर। मुंडन समारोह की पार्टी में महिला डांसरों को अपने साथ ले जाने की जिद में एक सिपाही ने फायरिंग कर दी। जिससे दो बच्चे घायल हो गए। घायल दोनों बच्चों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। घटना है महाराजपुर थाना क्षेत्र के नौगांव की जहां के रहने वाले कैलाश सोनी के घर में मुंडन समारोह की पार्टी चल रही थी। पार्टी समारोह को रंगीन बनाने के लिए दो डांसरों को बुलाया गया था। दोनों डांसर डीजे की धुन पर नाच रही थीं और तमाम ग्रामीण उनके ठुमके का लुत्फ उठा रहे थे।

महाराजपुर थाने के सरसौल चौकी का इंचार्ज सतपाल भी डांस देखने पहुंचा था। पार्टी खत्म होने के बाद सतपाल दोनों डांसरों को अपने साथ ले जाने लगा जिसका ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। चौकी इंचार्ज सतपाल ने तैस में आकर अंधाधुंध तीन फायर झोंक दिए। जिससे डांस देखने आए दो बच्चे गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची महाराजपुर थाना पुलिस ने आरोपी चौकी इंचार्ज सतपाल को गिरफ्तार कर उसके पास से असलहा बरामद कर लिया है। घायल बच्चों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चौकी इंचार्ज सतपाल पर हत्या की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसको बर्खास्त करने की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications