अमेठी: उम्मीदवार को लेकर बढ़ी कांग्रेस-सपा में रार, गायत्री प्रजापति के नाम वापसी पर अडे संजय सिंह
अमेठी सीट पर उम्मीदवार के चयन को लेकर कांग्रेस और सपा में तकरार बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने गायत्री प्रजापति के उम्मीदवारी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
अमेठी। इस सीट पर उम्मीदवार उतारने के लिए कांग्रेस-सपा में रार बढ़ती ही जा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गायत्री प्रजापति के उम्मीदवारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अमेठी से समाजवादी पार्टी को अपने प्रत्याशी गायत्री प्रजापति का नाम वापस लेना होगा।

इसके साथ ही संजय सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस से यहां की उम्मीदवार अमिता सिंह होगी। संजय सिंह ने अपने बयान में यह भी कहा कि वो कांग्रेस के शीर्ष नेता के निर्देश पर ही ऐसा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आलाकमान के निर्देश और अपनी जिम्मेदारी से मैं यह बात कह रहा हूं। सपा को एक चेतावनी देते उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अगर अपना वादा नहीं निभाया तो अमेठी और रायबरेली दोनों जगह से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications