देवारिया : महिला कार्यकर्ता से बदसलूकी को लेकर कांग्रेस ने बैठाई जांच, कमेटी 3 दिन में देगी रिपोर्ट, 2 सस्पेंड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद मणि भास्कर को टिकट दिए जाने पर पार्टी की महिला कार्यकर्ता तारा यादव ने जमकर हंगामा काटा। वो भास्कर को टिकट दिए जाने से नाराज थी। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला कार्यकर्ता से बदसलूकी हो रही है।
Recommended Video

पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' ने जांच कमेटी बनाई है। ये कमेटी 3 दिन के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी। फिलहाल पार्टी ने दो कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है।
खुद तारा यादव ने बतायी पूरी कहानी
तारा यादव ने कहा कि ''पार्टी ने गलत आदमी को टिकट दिया जो रेपिस्ट है मैं अपनी बात सचिन नायक से रख रही थी आपने गलत आदमी को टिकट दिया है इससे समाज के पार्टी की छबि खराब होगी आप किसी और को दे दीजिए जिसका चरित्र अच्छा हो यही बात कहते ही वहां पर मेरे साथ मार पीट की गई।'' तारा यादव ने कहा कि अब मैं प्रियंका गांधी का इंतजार कर रही हूं कि वह इस मामले में कार्रवाई करें। आपको बता दें कि देवरिया विधानसभा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर को होगी, जबकि 19 अक्टूबर को शाम 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव चिह्न का आवंटन भी 19 अक्टूबर को ही नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद किया जाना है। वोटिंग 3 नवंबर को होगी।
आप भी देखिए VIDEO












Click it and Unblock the Notifications