तीसरे चरण के लिए कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी का नाम शामिल नहीं

तीसरे चरण के लिए कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी का नाम शामिल नहीं

लखनऊ, 05 फरवरी: कांग्रेस पार्टी ने शनिवार 05 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में 30 नाम शामिल है। हालांकि, इस लिस्ट में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस के पूर्व यूपी अध्यक्ष राजबब्बर का नाम शामिल नहीं है।

Congress releases a list of star campaigners who will campaign for the partys candidates

तीसरे चरण की कांग्रेस की लिस्ट में राहुल गांधी पहले और प्रियंका गांधी दूसरे नंबर पर हैं। सूची में अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस सूची में हैं। इसके अलावा अजय कुमार लल्लू, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मोहम्मद अजहरूद्दीन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, राशिद अल्वी, जफर अली नकवी, कुलदीप विश्नोई, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेतम और सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रनिति शिंदे, धीरज गुर्जर और तौकीर आलम कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे।

पूर्व भारतीय कप्तान अजहर भी लिस्ट में शामिल है, ये नेता 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे, कांग्रेस ने 30 नेताओं की सूची जारी की है। उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनावमें 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है, चुनाव मतगणना 10 मार्च को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+