पुलिस ने चलाई कांग्रेसियों पर लाठी, सड़क से सीधा पहुंचाया गया अस्पताल

लखनऊ। लखनऊ में यूथ कांग्रेस की ओर से भारत बचाओ जन आंदोलन किया गया। इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार पर पुलिस का मनमाना दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार मिलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। यूथ कांग्रेस के नेता, मार्च करते हुए विधानसभा का घेराव करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग करके उन लोगों पर पर लाठी चार्ज कर दिया। जिसमें कुछ कांग्रेसी नेता समेत पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

congress protest in up vidhan sabha against modis government
लखनऊ में पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान कई कांग्रेसी नेता लाठी लगने से वहीं सड़क पर गिर पड़े। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज से कांग्रेस विधायक अजय कुमार उर्फ लल्लू पुलिस लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यूथ कांग्रेस का आरोप है कि यूपी सरकार पुलिस का मनमाना दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार मिलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं। किसानों को उनकी उपज का दाम नहीं मिल पा रहा है, भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। यूथ नेताओं ने कहा है कि आने वाले समय में कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+