रायबरेली: राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर गदगद कांग्रेसी जमकर नाचे, देखें VIDEO

रायबरेली। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी रायबरेली में भी देखने को मिली। यहां कांग्रेस के आधिकारिक कार्यालय में कांग्रेसी नेताओं में गजब उत्साह देखने को मिला। यहां मौजूद लोगों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। हालांकि सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर कुछ कांग्रेसी मायूस भी दिखे।

congress leader danced on being rahul gandhi president of congress party

रायबरेली में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशियां मनाईं। कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी जैसे युवा नेतृत्व की बदौलत पार्टी बुलंदियों को छुएगी। एग्जिट पोल के परिणामों से कांग्रेसियों ने राहुल के नेतृत्व में गुजरात और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने का विश्वास जताया। एक ओर जहां राहुल गांधी के पार्टा अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल हैं वहीं दूसरी ओर सोनिया गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने और संरक्षक के तौर काम करने को लेकर थोड़ी निराशा भी है।

congress leader danced on being rahul gandhi president of congress party

कार्यकर्ताओं का मानना है कि संरक्षक के पद पर रहते हुए अब उनका रायबरेली कम ही आना जाना हो पाएगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी से लोगों की काफी उम्मीदें देखने को मिली है, उन्होंने युवा और महिलाओं को ज्यादा प्रोत्साहन देने का काम किया है। वह सारे देश में अपने कार्य को लेकर पहचाने जाते हैं और आने वाले वक्त में भी वह कांग्रेस पार्टी को देश के सामने एक नई पहचान देने के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे, जिससे अपनी दादी इंदिरा गांधी की दी हुई विरासत आगे बढ़ा सकें। इस मौके पर कांग्रेस के रायबरेली कार्यकारिणी के सदस्य आशीष द्विवेदी और महिला प्रकोष्ठ की शैलजा सिंह और उनके साथ अन्य कार्यकर्ता तिलक भवन में मौजूद थे। रायबरेली के कांग्रेसियो में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+