यूपी: कांग्रेस का स्मृति ईरानी पर निजी हमला, कहा- दिल्ली में कोई नहीं पूछता इसलिए अमेठी आती हैं बार-बार
अमेठी। यूपी के अमेठी में इन दिनों सियासी गलियारों में चुनावी सुगबुगाहट महसूस की जाने लगी है। आगामी 19 नवंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी आने वाली हैं। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने स्मृति ईरानी पर निजी हमला करते हुए कहा कि स्मृति अमेठी लगाव के लिए नहीं बल्कि मोदी के दबाव में आती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि स्मृति को दिल्ली में कोई नहीं पूछता यही वजह है कि वो बार-बार अमेठी आती हैं। कांग्रेस के इस बयान के बाद राजनीति गर्मा गई है।

कांग्रेस ने किया कटाक्ष
के दौरे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि स्मृति जी कोई एक काम बताएं जिसका उन्होंने 2014 में शिलान्यास किया हो और अब उद्घाटन कर रही हैं। यूपी सरकार में जो बन चुका है उस पर ढाई हजार का पत्थर लगाने के लिए उनके ढाई मंत्री आते हैं। स्वयं स्मृति ईरानी गुजरात से दो बार से राज्यसभा सदस्य हैं, वहां उन्होंने कौन सा विकास कराया? जिस विभाग की मंत्री हैं उसमे कौन सा बड़ा काम कर दिया। वो अमेठी आती हैं मीडिया के माध्यम से प्रचार लेने के लिए क्योंकि दिल्ली में बैठने पर उन्हें कोई पूछता नहीं।

19 नवंबर को है दौरा
बीजेपी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय नें जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री आगामी 19 नवंबर को अमेठी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंच रहीं हैं। वह गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण का वितरण करेंगी। अधिकारिता मंत्रालय एल्मिकों की तरफ से राष्ट्रीय वायोश्री योजनांर्गत दिव्यागों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक कृत्रिम उपकरण वितरित किए जाएंगे।

स्मृति करेंगी शिलान्यास
990 दिव्यागों को ट्राई साइकिल व व्हील चेयर, 502 वरिष्ठ नागरिकों को कान की मशीन, छड़ी, बैसाखी, चश्मा, कृत्रिम दात आदि जैसे नि:शुल्क कृत्रिम उपकरण वितरित किए जाएगें। इस दौरे पर जगदीशपुर में बनने वाले ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करेंगी। इसके साथ ही गौरीगंज तहसील क्षेत्र के मवई व सैठा गांव में बनकर तैयार दो पीएचसी का लोकार्पण करेंगी। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य, मंत्री श्रीकांत शर्मा समेत केंद्र व राज्य के 8 मंत्री शामिल होगें।












Click it and Unblock the Notifications