यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, मुनव्वर राणा की बेटी और खुशी दुबे की मां को टिकट

लखनऊ, जनवरी 31। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 6 उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम गायत्री तिवारी का है, जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने कानपुर की कल्याणपुर सीट से टिकट दे दिया है। आपको बता दें कि गायत्री तिवारी गैंगस्टर विकास दुबे कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी देवी की मां हैं और अभय दुबे की सास हैं। आपको बता दें कि अभय दुबे को विकास दुबे का राइट हैंड माना जाता था, जो आपराधिक मामलों में लिप्त था।

Congress uttar pradesh

मुनव्वर राणा की बेटी को पुरवा से मिला टिकट

कांग्रेस पार्टी की इन 6 उम्मीदवारों की लिस्ट में दूसरा चौंकाने वाला नाम शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा राणा हैं, जिन्हें लखनऊ की पुरवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मुनव्वर राणा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उरुषा राणा ने हाल ही में उन्नाव सीट से निर्दलीय पर्चा भरा था, लेकिन अब उन्हें कांग्रेस ने पुरवा सीट से उम्मीदवार बना दिया है।

लिस्ट में अन्य 4 उम्मीदवारों के नाम

लखनऊ वेस्ट से शहाना सिद्दिकी, लखनऊ नॉर्थ से अजय श्रीवास्तव, लखनऊ ईस्ट से पंकज तिवारी और लंभुआ सीट से विनय विक्रम सिंह को टिकट दिया है। ये उम्मीदवार तीसरे और चौथे चरण में चुनाव लड़ेंगे। लिस्ट में 6 में से 3 उम्मीदवार महिलाएं हैं। यानी प्रियंका गांधी ने यूपी में 40% महिलाओं के अपने वादे को बरकरार रखा है।

कांग्रेस 160 से अधिक उम्मीदवारों के नाम का कर चुकी है ऐलान

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अभी तक 160 से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। यूपी में सात चरण के लिए मतदान होगा, जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से होगी। आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होगा और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+