Rakhi Sawant के खिलाफ यूपी पुलिस में शिकायत, PM Modi के लिए बनाई थी Video.. कहा- 'मुझे रख लो..'
आए दिन अपनी ऊटपटांग हरकतों की वजह से चर्चाओं में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत इस बार एक वीडियो की वजह से मुसीबत में आ गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए एक वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया। जिसके बाद यूपी के मेरठ में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। आइये जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो PM मोदी को योगा सिखाने की बात कह रही हैं। साथ ही इसमें वह कुछ एक्सरसाइज भी करके दिखा रही हैं। शिकायत करने वाले का आरोप है कि राखी सावंत ने PM नरेंद्र मोदी पर भद्दी टिप्पणी की है। हालांकि, बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुराना है।

बता दें कि राखी सावंत वीडियो में कह रही हैं, "मोदी जी आप मुझे अपनी योगा टीचर रख लो। मैं आपको अच्छा योगा कराऊंगी।" साथ ही 'पेट कैसे अंदर करना है', ये कहते हुए कुछ एक्सरसाइज भी कर के दिखा रही हैं। वहीं शिकायत करने वाले मेरठ के हरेंद्र पुत्र मानसिंह निवासी गोविंदपुर शकरपुर महलवाला का कहना है कि "राखी सावंत ने वीडियो के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भद्दी टिप्पणी की गई है, उनका अपमान किया गया है।"
उधर, शिकायत के बाद मेरठ पुलिस ने मामले की जांच कराई। साथ ही संबंधित वीडियो भी साइबर टीम से चेक कराया है। साइबर टीम की जांच में वीडियो सही पाया गया है। यह वीडियो बॉलीवुड बिस नामक फेसबुक अकाउंट के जरिए प्रसारित हो रहा है। 20 सेकेंड की इस रील की फोरेंसिक जांच भी की जाएगी। इस मामले में मेरठ साइबर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी हैं। अब यह मामला मेरठ के खरखौदा थाने में चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications