यूपी के हापुड़ में सांप्रदायिक तनाव, जमकर चले पत्थर, 6 घायल

यूपी का सहारनपुर अभी ठीक से शांत भी नहीं हुआ था कि अब यूपी के हापुड़ जिले से सांप्रदायिक तनाव की खबरें आने लगी है।

हापुड़। यूपी का सहारनपुर अभी ठीक से शांत भी नहीं हुआ था कि अब यूपी के हापुड़ जिले से सांप्रदायिक तनाव की खबरें आने लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक हापुड़ के थाना सिम्भावली के गाँव डहाना देवली मे एक धार्मिक स्थल को बनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आपस में भीड़ गए। दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर चलाए जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

एसडीएम पर लगा मिलीभगत का आरोप

एसडीएम पर लगा मिलीभगत का आरोप

इस सांप्रदायिक बवाल में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को जब इस घटना का पता चला तो पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने लगे। लोगों का कहना है कि इस मामले में एसडीएम पहले ही सुनवाई किए होते तो शायद इतना बड़ा तनाव लोगों के बीच पैदा नहीं होता। लोगों का यह भी आरोप है की एसडीएम की मिली भगत से लोगो ने गांव में घंटो तांडव मचाया है।

धार्मिक स्थल में घूसकर की मारपीट

धार्मिक स्थल में घूसकर की मारपीट

बता दें कि हापुड़ के डहाना देवली गांव में बन रहे एक धार्मिक स्थल से एक समुदाय नाराज था। शुक्रवार को इस समुदाय के लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे और निर्माणाधीन धार्मिक स्थल में घुस कर तोड़फोड़ और जमकर मारपीट की। इस बात की खबर जब दूसरे समुदाय वालों को पता चली तो वो भी धार्मिक स्थल की तरफ निकल पड़े। इसके बाद दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर चलाए जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसडीएम ने शुरूआत में ही नहीं की कार्रवाई

एसडीएम ने शुरूआत में ही नहीं की कार्रवाई

गांव में जब इस धार्मिक स्थल को लेकर विवाद शुरू हुआ उसी समय दोनों समुदाय के लोगों ने एसडीएम आंनद पाण्डेय को प्रार्थनापत्र देकर इस मामले में जांच करने को कहा था लेकिन एसडीएम आंनद पाण्डेय अपने Acके कमरे से बाहर तक नहीं निकले और जांच कराने के बजाय जांच को ठण्डे बस्ते मे डाल दिया जिसका खमियाजा आज देखने को मिला। आज के बवाल में घायल के एक ग्रामीण ने कहा कि यह बबाल एसडीएम आंनद पाण्डेय की वजह से हुआ है, वो चाहते तो बवाल पहले ही शांत हो जाता।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+