Vande Bharat से भोपाल से आगरा कैंट जा रहे दंपत्ति के खाने में मिला कॉकरोच, शिकायत के बाद IRCTC ने मांगी माफी

Cockroach found in Vande Bharat Express: देश की सबसे लग्जरी ट्रेन वंदे भारत में यात्रा के दौरान एक यात्री को उसके पड़ोसी द्वारा परोसे गए खाने में कॉकरोच मिलने से हंगामा मच गया। यात्री के परिवार ने इसकी शिकायत IRCTC से की।

शिकायत के बाद आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। अधिकारियों द्वारा इस मामले में यात्री से माफी मांगी गई तथा आईआरसीटीसी द्वारा खाना परोसने वाले फार्म पर जुर्माना लगाने की भी बात कही गई। ट्रेन भोपाल से आगरा कैंट जा रही थी।

cockroach-found-in-couples-food-in-vande-bharat-express-irctc-apologizes

दरअसल, भोपाल का रहने वाला एकदम पति बीते 18 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से आगरा कैंट जा रहा था। बताया जा रहा है कि दंपति द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने के आर्डर दिए गए। उसके बाद उन्हें डिस्पोजल कटोरे में अरहर की दाल दी गई।

बताया जा रहा है कि दंपति द्वारा जब भोजन करने के लिए डिस्पोजल कटोरा खोला गया तो अरहर की दाल में मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया। उसके बाद दंपती द्वारा इसका फोटो बना लिया गया। फोटो बनाने के बाद दंपती द्वारा इसकी शिकायत आईआरसीटीसी से की गई।

सोशल साइट एक्स पर भी मैसेज शेयर करते हुए दंपति के भतीजे द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में परोसे गए भोजन में कॉकरोच मिलने से संबंधित शिकायत किया गया। पहले तो यह मामला लोगों की जानकारी में नहीं आया लेकिन शिकायत की 2 दिन बाद आईआरसीटीसी ने इसे गंभीरता से लिया।

आईआरसीटीसी द्वारा इस मामले में यात्री के मैसेज पर रिप्लाई देते हुए लिखा गया कि "महोदय, हम आपके यात्रा अनुभव के लिए खेद व्यक्त करते हैं। मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित सेवा प्रदाता पर उचित जुर्माना लगाया गया है। हमने उत्पादन और रसद निगरानी भी तेज कर दी है।"

फिलहाल आईआरसीटीसी द्वारा ट्वीट का रिप्लाई दिए जाने के बाद मामला तुल पकड़ लिया और लोगों द्वारा उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि खाने में कभी कॉकरोच तो कभी अन्य जीव जंतु मिल रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों को इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+