मुस्लिम आरक्षण पर कोलकाता HC के फैसले का सीएम योगी ने किया स्वागत, बोले- करारा थप्पड़ मारा
धर्म आधारित आरक्षण पर कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा किए गए फैसले का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है। सीएम योगी ने कहा कलकत्ता हाईकोर्ट का ओबीसी आरक्षण पर किया गया फैसला स्वागत योग्य है।
सीएम योगी ने कहा कोलकाता हाई कोर्ट ने OBC आरक्षण नहीं बल्कि मुस्लिम आरक्षण को लेकर जो अपना फैसला दिया है वह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा भारत का संविधान धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं देता।

बता दें कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को बंगाल सरकार को झटका देते हुए 2010 के बाद जारी सभी ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द कर दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि ये सर्टिफिकेट किसी नियम का पालन किए बिना जारी किए गए थे। हालांकि पश्विम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोर्ट के इस फैसले पर जताई है।
सीएम योगी ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा बंगाल में टीएमसी की सरकार ने राजनीतिक तृष्टिकरण की पराकाष्ठा पर चलते हुए 118 मुस्लिम जातियों को ओबीसी आरक्षण का हक दिया। कोर्ट के इस फैसले से साफ हो गया था कि वो आरक्षण हड़प रहे थे। इसके साथ ही कहा ये असंवैधानिक है इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
कोलकाता हाईकोर्ट का फैसला सरकार के मुंह पर करारा थप्पड़ है। इसके साथ ही सीएम योगी बाबा साहेब अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण का विरोध किया था। इस धर्म आधारित आरक्षण को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान सभा में एक बार कहा था आगाह किया था कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ था और अब हमें ऐसी कोई स्थिति नहीं पैदा करना चाहिए जो देश को विभाजन की ओर धकेले।
सीएम योगी ने कहा इंडी गठबंधन द्वारा देश की कीमत पर जो राजनीति करने की जो नीति चल रही है। इस होड़ को खारिज और बेकनाब किया जाना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications