संभल में सीएम योगी ने राहुल और अखिलेश पर कसा तंज- दो लड़कों की जोड़ी है, यह जिंदगी भर लड़के ही बने रहेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले एक दिन में दो से तीन रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं।
शुक्रवार को सीएम योगी संभल में चुनावी जनसभा की जिसमें उन्होंने विपक्षी कांग्रेस और सपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। सीम योगी ने कहा संभल के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क का नाम लिए बिना हमला बोला। सीएम योगी ने कहा भारत माता की जय बोलने में संकोच करते हैं, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं है।

सीएम योगी ने दहाड़ते हुए कहा नया भारतदेश के गद्दारों से निपटना जानता है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने पहले देश को बांटा और अब जाति और मजहब के नमा पर देश को बांट रही है।राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा यह दो लड़कों की जोड़ी है, यह जिंदगी भर लड़के ही बने रहेंगे।
वहीं सीएम योगी ने ने कहा अयोध्या और बाबा विश्वनाथ मंदिर के बाद मथुरा के लिए हमारी कार्यकयोजना तैयार है आप समाजवादी पार्टी से पूछिए क्या वह मथुरा में सहयोग कर पाएंगे?
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र में ये भी लिखा कि अ्रल्पसंख्यकों को खानपान की आजादी जाएगी। ये बात बताते हुए सीएम योगी ने जनसभा में मोजूद लोगों से पूछा कि क् क्या आप गोमाता को काटने की छूट देंगे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी देते हएु कहा गोहत्या की बात करने से पहले जहन्नुम के द्वार खुल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications