गाजीपुर में सीएम योगी ने विपक्ष पर किया कटाक्ष- 400 सीटों पर चुनाव लड़ने की हिम्‍मत भी नहीं कर सकते

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान से पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। गाजीपुर में पीएम की इस जनसभा में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी पहुंचे।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा पीएम मोदी एक नई पहचान दिलाने के लिए आए है। पीएम मोदी जब भी यहां आए उन्‍होंने गाजीपुर को सौगत दी।

cm yogi

पीएम मोदी ने कहा देश एक बार फिर उन्हें ही चुनेगा, जिन्होंने लोक-आस्था को सम्मान दिया, अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ दिया। देश मोदी जी को ही चुनेगा।

सीएम योगी ने कहा देश में भावनाएं हैं देश में पांच चरणों का चुनाव संपन्‍न्‍ हो चुका है आज छठें चरण का चुनाव चल रहा है। सीएम योगी बोले चारों ओर एक ही नारा है अबकी बार चार सौ पार और फिर से मोदी सरकार।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा चार सौ सीटों पर चुनाव लड़ने की हिम्‍मत भी नहीं कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा हमने बदलते हुए भारत को देखा, हमने मोदी जी के नेतृत्‍व में बदलते भारत को देखा।

2014 से लेकर 2024 तक हमने बदलते भारत को देखा है। सीएम योगी ने कहा आज भारत में पटाखा भी फटता है तो पा‍किस्‍तान सफाई देने लगता है। पीएम मोदी के नेतृत्‍व में देश का पूरी दुनिया में मान बढ़ाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+