पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज 75021 करोड़ परिव्यय के साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को स्वीकृति दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसपर मुहर लगाई गई है। केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे नए रोजगार के अवसर सुनिश्चित होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा सबकी समृद्धि ही 'मोदी की गारंटी' है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा आज ₹75,021 करोड़ परिव्यय के साथ 'पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना' को स्वीकृति अभिनंदनीय है।

cm yogi

यह योजना हर घर में मुफ्त बिजली के साथ ही ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण एवं रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित करेगी। हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!

बता दें कि पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर लगाया जाएगा। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में की थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा इस योजना के तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली लोगों को मिलेगी। हर घर को एक किलोवाट प्रणाली के लिए 30 हजार रुफए और 2 किलोवाट प्रणाली के लिए 60 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+