सीएम योगी बोले, आज लोगों को विरासत और विकास का संयोग देखने को मिल रहा

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के श्रीनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा आज उत्तराखण्ड के श्रीनगर में भक्तियाना स्थित पवित्र स्थली 'गोरखनाथ गुफा' में भगवान शिव जी, शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी और बाबा भैरवनाथ जी के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु श्री गोरखनाथ जी की इस साधना स्थली पर आकर एक अलौकिक शांति एवं आनंद की अनुभूति हुई। उनकी कृपा हम सभी पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी की 80 और उत्तराखंड की 5 सीटों को मिलाकर सभी 85 सीटें पीएम मोदी के गले का हार बनेगी। इसमे मुझे कोई संदेह नहीं है। बदलते हुए भारत को आज हम सभी लोग देख रहे हैं। विरासत और विकास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

cm yogi

मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था, विरासत और विकास का अद्भुत संयोग देखने को मिल रहा है। आपकी आवश्यकता के अनुरूप भारत में आज सभी कुछल मिल रहा है। आईआईटी, ट्रिपल आईआईटी, एम्स जैसी लंबी श्रंखला हम सभी को देखने को मिल रही है।

सीएम योगी ने कहा कि जब सांसद के माध्यम से मैं कांग्रेस के कार्यकाल को देखता था तो मन बहुत खिन्न होता था। कोई नेशनल एजेंडा नहीं था, उनके एजेंडे में ना गरीब था, ना किसान था, ना महिलाएं थीं। उनका एजेंडा स्वार्थ पर आधारित था। देश को फिर से विघटन की ओर ले जाने वाला था। हमने पिछले 10 वर्ष के अंदर बदलते हुए भारत को देखा है। आज भारत के पासपोर्ट की कीमत बढ़ी है। दुनिया में आज कोई भी भारतीय कहीं जाता है तो उसका सम्मान होता है। कांग्रेस के समय में लगभग देश के 150 जनपद ऐसे थे जो भीषण नक्सलवाद की चपेट में थे। अब सिर्फ 3-4 जनपद बचे हैं। पीएम मोदी के अगले कार्यकाल में इसका जड़ से समाधान हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+