पीएम मोदी का विजन हमारा मिशन है: योगी आदित्यनाथ
पीएम मोदी ने देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। पिछले 10 वर्षों में भारत 11 से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पीएम मोदी के अगले कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, इसमे किसी को भी किसी प्रकार का संदेह नहीं है। यह हम सब जानते हैं कि यह मोदी की गारंटी है, इस पर यूपी को यकीन है और पूरा भारत मजबूती के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है। यह भूमि भगवान श्रीराम की है, बुद्ध, कृष्ण,ऋषि मुनियों की है, यह पुण्य भूमि है। उद्यम और उद्यमता की भूमिका है। आज हम पीएम मोदी के नेतृत्व मे जो भी कर पा रहे हैं, यह उनका आशीर्वाद है, उनका मार्गदर्शन है। उत्तर प्रदेश विकास की ओर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के लिए पीएम मोदी का जो विजन है, वह हमारा मिशन है।

वहीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब विकसित भारत की बात करता हूं तो इसके लिए नई सोच भी चाहिए, नई दिशा भी चाहिए। देश में जिस प्रकार की सोचकर आजादी के बाद दशकों तक रही, उसके चलते यह संभव ही नहीं था। वो सोच थी कि कैसे देश के नागरिकों का जैसे-तैसे गुजारा कराओ। उन्हें हर मूलभूत सुविधा के लिए तरसाकर रखो।
पहले की सरकारें सोचती थीं कि सुविधाएं बढ़ाओ तो कुछ शहरों के लिए, लेकिन ऐसा करना आसान था क्योंकि इसमे मेहनत कम लगती थी। इसके कारण देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रह गया। यूपी के साथ भी अतीत में ऐसा ही हुआ है। लेकिन यूपी में डबल इंजन की सरकार ने उस पुरानी सोच को बदलने का काम किया है। जिसकी वजह से आज उत्तर प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है।












Click it and Unblock the Notifications