योगी बोले पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को देंगे 1 हजार करोड़ का तोहफा
वाराणसी। इसी सप्ताह पूर्वांचल में होने वाले पीएम मोदी के तूफानी दौरे के मद्देनजर सीएम योगी भी तैयारियों का जायजा लेने अपने उड़नखटोले से काशी पहुँचे। आजमगढ़ के बाद सीधे सीएम योगी पीएम मोदी के प्रस्तावित सभा स्थल वाराणसी के राजतालाब स्थित कचनार गांव में पहुँचे। जहां सीएम ने हैलीपेड से आते ही सभास्थल के मंच पर चढ़कर अधिकारियों से कार्यक्रम की जानकारी ली और तैयारियों के बाबत सवाल जवाब भी किया।

सीएम ने नजदीक ही प्राथमिक विद्यालय कचनार में अधिकारियों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। एक घंटे चली बैठक के बाद सीएम योगी मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सीएम योगी ने बताया कि पीएम अपने पूर्वांचल दौरे के मद्देनजर वाराणसी में 14-15 जुलाई को रहेंगे और वाराणसी में लगभग 1 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देगें। जिसमे वाराणसी से बलिया के लिए मेमो ट्रैन की भी शुरुआत होगी।
ये भी पढ़ें- सीएम आवास के सामने बुजुर्ग महिला ने बच्चों के साथ किया आत्मदाह का प्रयास
तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
जानकारी के अनुसीर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अपने संसदीय क्षेत्र में 13वां दौरा है, और इस दौरे में प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र को 13 योजनाओं की सौगात देने वाले है। इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया कि पीएम इस दौरे में करीब 1 हजार करोड़ रुपए की सौगात उनके संसदीय क्षेत्र को देने जा रहे है।
वही प्रधानमंत्री के 14 जुलाई को होने वाली सभा को लेकर राजा तालाब कचनार गांव में तैयारियां जोरों पर है। बारिश के मौसम को देखते हुए यहां सड़कों से लेकर सभास्थल जाने तक के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। इस सभा में वाराणसी के साथ-साथ मिर्जापुर इलाहाबाद पूर्वांचल के कई हिस्सों से पार्टी के समर्थकों की आने की उम्मीद है और पंडाल में आने वाले लोगों की व्यवस्था भी कर ली गयी है।
ये भी पढ़ें- बोलेरो सेे बरीक्षा लेकर जा रहा था लड़की का परिवार, हादसे में पिता समेत 4 की मौत
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications