पीएम मोदी सिर्फ सपने नहीं बुनते, उसे हकीकत में बदलते हैं: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ विकास को लेकर चलने वाली सरकार, दूसरी तरफ षड़यंत्र करने वाले नापाक गठबंधन के लोग, जो तमाम तरह के भ्रम पैदा कर रहे हैं। आज पूरे देश में एक ही आवाज है, अबकी बार मोदी सरकार। ये देश मोदी जी की गारंटी पर विश्वास करता है।

मैं आप सब लोगों से कहना चाहूंगा फिर एक बार मोदी सरकार। मोदी की गारंटी तो यही है, जो कहते हैं, करके रहते हैं। उनकी गारंटी पर यूपी को यकीन है, भारत को भरोसा है। मोदी जी सिर्फ सपने नहीं बुनते, हकीकत बुनते हैं, इसीलिए लोग बार-बार मोदी जी को चुनते हैं। मोदी जी के नेतृत्व में यूपी के लोगों ने लगातार उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है।

cm yogi

सीएम योगी ने कहा कि युवाओं के लिए आजीविका भी है और उनकी आस्था का सम्मान भी है। यह देश मोदी जी की गारंटी पर विश्वास करता है। छपरौली की चीनी मिल को नए सिरे से बनाने का कार्य हुआ है। इस क्षेत्र में पिछले 10 वर्ष के भीतर जो परिवर्तन हुआ है, वो आपके सामने है। इस क्षेत्र ने सपा सरकार के समय उनकी दंगा पॉलिसी को झेला है। कर्फ्यू की उनकी यातनाओं को झेला है।

जब भी समाज बंटा होगा तो उसका फायदा ये दंगावादी फायदा उठाकर ना सिर्फ आपकी आजीविका पर प्रहार करेंगे, बेटी-व्यापारियों की सुरक्षा पर प्रहार करेंगे बल्कि इसके माध्यम से यहां के विकास को बाधित करने का प्रयास भी होगा। आज यही कारण है कि एक तरफ भाजपा और सहयोगी दल पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित भारतकी ओर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वो ताकतें सामाजिक तानेबाने को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+