अयोध्या में पहले गोली चलती थी, आज पुष्प वर्षा होती है: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या अयोध्या को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1000 करोड़ से अधिक की 411 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यहां गोलियां चलती थीं, लेकिन आज यहां सबके मुंह से जय श्री राम की बोली निकलती थी। आज उत्तर प्रदेश में राम भक्तों पर गोली नहीं बल्कि पुष्प वर्षा हो रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में जब पीएम मोदी भव्य कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे थे, पांच सदी के इंतजार को खत्म कर रहे थे तो पुष्प वर्षा का काम हेलीकॉप्टर से हो रही थी।
आज भव्य, दिव्य अयोध्या देखने को मिल रही है। पांच सौ वर्षों से हमारे पूर्वजों का जो संकल्प था वो पूरा हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या को सूर्यवंश की राजधानी देश की पहली सोलर सिटी बन रही है। जो लोग पहले बोलते थे कि परिंदा भी यहां पर नहीं मार पाएगा, यहां तो अब एक करोड़ श्रद्धालु आते हैं। अयोध्या की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करना है।

क्या ये सपा के लोग यहां एयरपोर्ट बनवा पाती, ये जो फोर लेन और सिक्स लेन की सड़कें बनी हैं क्या ये सपा बना पाती। ये सुरक्षित माहौल और स्वच्छता यहां दिख रही है क्या ये सपा और कांग्रेस के लोग दे पाते। आज अयोध्या आने के लिए देश और दुनिया के लोग आतुर दिख रहे हैं,क्या ये सपा-बसपा, कांग्रेस के कार्यकाल में संभव था। आज हर कोई यहां पर आना चाहता है, हर किसी की एक ही इच्छा है भगवान राम का दर्शन करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी से लेकर 10 मार्च तक एक करोड़ श्रद्धालुओं ने प्रभु राम लला का दर्शन किया है। प्रभु की ऐसी कृपा कि इतना शांतिपूर्ण तरीके से, सौहार्दपूर्ण तरीके से दर्शन हो सके इसका अयोध्यावासियों के लिए मैं धन्यवाद प्रकट करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या का नाम पूरी दुनिया के अंदर गूंज रहा है। आज हर कोई अयोध्या आना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications