सीएम योगी बोले- आजगमढ़ से आतंक का ठप्पा हट चुका है अब ये प्रगति का प्रतीक बन चुका है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे। आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्षी समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा अतीत में जब कहीं भी कोई आतंकवादी घटना होती थी, तो उसे हमेशा आजमगढ़ से जोड़ा जाता था वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के राज में जिला अब प्रगति के एक नए प्रतीक में बदल गया है।

बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के आजमगढ़ लोसभा सीट के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज उम्मीदवार नीलम सोनकर के समर्थन में पीएम मोदी की मौजूदगी में आजगगढ़ के लालगंज में जनसभा की। इन दोनों ही सीटों पर मतदान छठें चरण में 25 मई को होगा।
सीएम योगी ने कहा जिन लोगों ने आजमगढ़ को बदनाम किया, वे आज पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान देश को पहचान के संकट का सामना करना पड़ा जबकि हर व्यक्ति की सुरक्षा को खतरा था।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में रहीं पिछली सरकारों पर हमला करते हुए दावा किया कि पिछली सरकारों में यहां का विकास ठप्प पड़ा था क्योंकि कांग्रेस और सपा के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। गरीब भूख से मर गए जबकि किसानों ने आत्महत्या कर ली, साथ ही बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे।
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा भारत पिछले 10 वर्षों में वैश्विक सम्मान और सुरक्षित सीमाओं के साथ बहुत बदल गया है। आतंकवाद और नक्सलवाद को प्रभावी ढंग से समाप्त कर दिया गया है।
सीएम योगी ने यहां के विकास के बारे में बात करते हुए कहा आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर एक विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त, शहर में आज एक हवाई अड्डा है और यह अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से भी जुड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications