सीएम योगी बोले- लखनऊ KGMU की ओपीडी में जितने मरीजों का ट्रीटमेंट होता है उतनी तो छोटे देश की आबादी होगी

इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनोहेमेटोलॉजी (ISBTI), ट्रांसकॉन 2023 48वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्‍य अतिथि के तौर पर यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हिस्‍सा लिया। इस मौके पर सीएम ने लोगों को रक्‍तदान और अंगदान करने के लिए प्रेरित किया और कहा एक यूनिट ब्लडदान करने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

cm-yogi

सीएम ने बताया यूपी में 17 सितंबर से 02 अक्‍टूबर 2023 तक सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत "रक्‍तदान महादान कार्यक्रम" संचालित किया गया जिसमें स्‍वैच्छिक रक्‍तदान करवाया गया। सीएम ने कहा आज भी देश भर के अस्‍पतालों में भर्ती मरीजों के लिए खून की कमी है। इसकी खास वजह रक्‍तदान के प्रति जारूगकता की कमी है। हम रक्‍तदान के बारे में लोगों को जागरूक नहीं कर पा रहे हैं।

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कोरोना महामारी के दौरान उत्‍तर प्रदेश सरकार ने बेहतर काम करके दिखाया जो एक मिसाल है। कोविड के आने के पहले आधा उत्तर प्रदेश ऐसा था जहां ICU का एक भी बेड नहीं था लेकिन जब विकास किया गया तो उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में यह सुविधा देने में सफलता प्राप्त हुई है।

मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ ने कहा आज टेक्‍नोलॉजी के जरिए हम हर क्षेत्र में आग बढ़ रहे हैं। किंग जार्ज मेडिकल विवि जिसे केजीएमयू के नाम से जाना जाता है वो देश के सबसे पुराने चिकित्‍सा संस्‍थानों में से एक है। यहां पर मरीजों के लिए 4 हजार बेड मौजूद है। सीएम ने दावा किया जितना लखनऊ केजीएमयू की ओपीडी में मरीजों का ट्रीटमेंट होता है उतनी तो छोटे देशों की आबादी होगी। उन्‍होंने कहा जब एक डॉक्‍टर बोलता है तो उसकी बात को लोग गंभीरता से सुनते हैं। सीएम ने कहा आज कहीं ना कहीं जागरूकता की कमी है।

सीएम योगी ने अंगदान के लिए लोगों को प्रोत्‍साहित करते हुए कहा अंग दान करके किसी का जीवन बचा सकते हैं। अंगदान के लिए भी समाज में जागरूकता लाने की जरूरी है। उन्‍होंने कहा अगर किसी व्‍यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो हमारी संवदनाएं उसके साथ ही लकिन उसके अंग का दान करके उसके अंगों से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, लेकिन जागरूकता की कमी की वजह से लोग ऐसा नहीं कर पाते। सीएम ने कहा इसमें काम करने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+