उरई में बोले सीएम योगी- पीएम मोदी का करिश्‍मा है कि बुंदेलखंड के युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा

उरई में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को एक जनसभा की जिसमें उन्‍होंने विपक्षी सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा यह करिश्‍मा मोदी जी का है कि अब बुंदेलखंड के युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा।

भाजपा के प्रत्याशी भानू प्रताप वर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा जब से केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार आई है तब से बुंदेलखंड चारों तरफ से योजनाओं से जुड़ चुका है यहां का विकास ही विकास हो रहा है।

cm yogi

इसके साथ ही सीएम योगी ने पिछली सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा पिछली सरकारों में अपराधियों के हवाले कर दिया गया था वहीं मोदी जी ने बीते दस वर्षों में यूपी ही नहीं पूरे देश कायाकल्प कर दिया है।

सीएम योगी ने कहा पिछली सरकार में लोग भूख से मर रहे थे, उन्हें इलाज नहीं मिल रहा था, लेकिन भाजपा में मोदी जी की सरकार आते ही सबके साथ और सबके विकास पर काम किया गया है।

भारत हमेशा विजयश्री का वरण ही करता है। उन्‍होंने कहा बुंदेलखण्ड को नोएडा की तर्ज पर विकसित करने के लिए हमने कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

सीएम योगी ने इस जनसभा में भी दोहराया एक तरफ राम मंदिर को बचाने वाले खड़े हैं, और दूसरी तरफ उनके विरोधी अब आपको सोचना है कि आपको किसको सुना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+