जालौन में सीएम योगी बोले- सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान 20 मई को होगा। इससे पहले उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री यूपी की लोकसभा सीटों पर एक दिन में एक के बाद एक जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। मंगलवार को सीएम योगी ने बुंदेलखंड की लोकसभा क्षेत्राें में जनसभा की।

झांसी, उदई के बाद सीएम योगी ने जालौन में जनसभा की और पीएम मोदी के द्वारा किए गए कार्यों को बताया इसके साथ ही उन्‍होंने जनता से आवाल किया कि जो राष्‍ट्रभक्‍त और रामभक्‍त हैं वो मोदी जी के साथ हैं।

cm yogi

सीएम योगी ने कहा सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा बीते 10 वर्षों में बुंदेलखण्ड में जो विकास कार्य हुए हैं, वह मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है। इसलिए जालौन लोक सभा क्षेत्र की जनता 'तीसरी बार मोदी सरकार' बनाने का संकल्प ले चुकी है।

इसके साथ ही सीएम योगी ने विपक्षी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा समाजवादी पार्टी की परंपरा रही है कि बड़ों को जबरदस्ती कुर्सी से उतारकर बाहर कर दो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+