फिरोजाबाद में बोले सीएम योगी, नया भारत आतंकवादियों का राम नाम सत्य करने का काम भी करता है
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फ़िरोज़ाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। फ़िरोज़ाबाद के तिलक इंटर कालेज में आयोजित जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
चुनावी सभा को को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह नया भारत राम मंदिर ही नहीं बनाता है, आतंकवादियों के राम नाम सत्य करने का कार्य भी करता है। आगे कहा कि सीएम योगी ने कहा कि एक डिस्ट्रिक्ट, एक प्रोडेक्ट के तहत फिरोजाबाद ने व्यापार को नई ऊंचाई दी जा रही है। इसी का नतीजा है कि फिरोजाबाद का गिलास पूरे विश्व में छा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस में राशन को चट कर जाते थे। समाजवादी पार्टी के लोग 2 कदम आगे निकले हैं। जिन आतंकवादियों ने राम मंदिर, हनुमान मंदिर पर हमला किया, उनके मुकदमे भी वापस लेने के कार्य किया था।
सीएम योगी पुलिस लाइन से तिलक इंटर कालेज में सभा स्थल पर पहुंचे। यहाँ उन्होंने कुल 45 मिनट तक तिलक कालेज में बीजेपी प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह अजीतमल औरैय्या के लिए रवाना हो गए ।
यह भी पढ़ें सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, जो Ballot Box लूटते थे,वहीआज EVM पर सवाल उठा रहे हैं












Click it and Unblock the Notifications