अमरोहा में सीएम योगी का बड़ा आरोप- कांग्रेस देश में शरिया कानून लागू करेगी और...

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार को अमरोहा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे। इसके साथ ही अमरोहा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में देश में 'शरिया कानून' लागू करने और लोगों की संपत्ति का पुनर्वितरण करने का इरादा जताया है।

cmyogi

सीएम योगी ने कहा कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने देश को धोखा दिया है और एक बार फिर अपना झूठा घोषणापत्र लेकर आपके पास आए हैं। अगर आप कांग्रेस के घोषणापत्र को देखें, तो वे कहते हैं कि अगर वे सरकार बनाते हैं। हम शरिया कानून लागू करेंगे।

सीएम योगी ने सवाल किया कि आप मुझे बताएं, ये देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान से चलेगा या शरीयत से? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी रैलियों में कहा कि कांग्रेस ने लोगों की संपत्ति के पुनर्वितरण को अपने घोषणापत्र में शामिल किया है।वे कहते हैं कि हम फिर से पर्सनल लॉ बहाल करेंगे। ये लोग शरिया कानून लागू करेंगे।

सीएम योगी ने कहा कांग्रेस के लोग अपने घोषणापत्र में बात करते हैं कि वे 'व्यक्तिगत कानून' लागू करेंगे। इसका मतलब है कि शरिया कानून लागू किया जाएगा क्योंकि मोदी जी ने तीन तलाक की प्रथा को बंद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+