पीएम मोदी के दौरे पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, लता मंगेशकर चौक पर ली सेल्फी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या आमगन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रामनगरी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में विकास कार्यों का जायजा लिया. यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन-पूजन किए।
संकट मोचन हनुमान व रामलला के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इस माह में मुख्यमंत्री तीसरी बार अयोध्या पहुंचे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 2 दिसम्बर और 21 दिसंबर को अयोध्या आए थे।

सीएम योगी के अयोध्या दौरे के दौरान कुछ हल्के-फुल्के मूमेंट भी देखने को मिले। जब खुद सीएम योगी अधिकारियों के साथ सेल्फी लेते दिखे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की कल की यात्रा के मद्देनजर मुख्यमंत्री आज रात अयोध्या में ही रुकेंगे।
पीएम मोदी पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन और एक नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए शनिवार को शहर का दौरा करेंगे। वह हवाई अड्डे के पास एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे।
लता मंगेशकर चौक पहुंचकर सीएम ने यहां के विकास कामों का जायजा लिया। लता मंगेशकर चौक को काफी शानदार ढंग से सजाया गया है। इसके बाद रामपथ को देखा और प्रधानमंत्री के आमगन से पहले सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी जायजा लिया। सीएम ने पीएम के आगमन के पहले यहां पहुंचकर वास्तुस्थिति देखी। यहां रेलवे स्टेशन व प्लेटफॉर्म की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे सीएम ने अफसरों को निर्देश दिया कि कहीं किसी प्रकार की कमी न हो।












Click it and Unblock the Notifications