मथुरा-वृंदावन और बरसाना को लेकर क्या है सरकार की योजना? श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर CM योगी ने बताया प्लान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन, बरसाना और ब्रज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए बड़ी योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ब्रज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक विकास से जोड़ा जाएगा ताकि यह क्षेत्र द्वापर युग की स्मृतियों को फिर से जीवंत कर सके।

मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन और पूजन के बाद सीएम योगी ने कहा कि, 'ब्रजभूमि की पौराणिक मान्यता को बहाल करने के लिए मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, गोवर्धन और राधाकुंड को विशेष तीर्थ रूप में उसकी पौराणिक मान्यता को फिर से बहाल करेंगे।' उन्होंने बताया कि अकेले ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए ₹30 हजार करोड़ की नई कार्ययोजना लाई जा रही है।

chief Minister Yogi Adityanath

646 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर ₹646 करोड़ की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि जैसे काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या राम मंदिर ने देश-विदेश में आध्यात्मिक पहचान बनाई है, वैसे ही ब्रज क्षेत्र भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाएगा।

बरसाना में रोपवे का सफल संचालन
योगी आदित्यनाथ ने जोर दिया कि यमुना मैया की अविरलता और निर्मलता के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बरसाना में रोपवे का सफल संचालन बुजुर्गों और असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए सुविधा लेकर आया है, जो विकास का सीधा लाभ है।

यमुना की अविरलता और निर्मलता के लिए काम कर रही सरकार
सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगा आज स्नान और आचमन योग्य हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, 2019 के प्रयागराज कुम्भ में 67 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी। उसी तरह, डबल इंजन सरकार यमुना की अविरलता और निर्मलता के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।'

गोवंश की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता
सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि गोवंश की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। निराश्रित गायों की सेवा करने वाले किसानों को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज की समृद्ध परंपरा और विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास को गति दी जाएगी।

सज्जनों के संरक्षण और दुष्टों के संहार के लिए श्रीकृष्ण का अवतार
सीएम योगी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का जिक्र करते हुए कहा कि उनका अवतार सज्जनों के संरक्षण और दुष्टों के संहार के लिए हुआ था। उन्होंने युद्धभूमि को धर्मभूमि में बदल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, 'श्रीकृष्ण की निष्काम कर्म की प्रेरणा हमें ताकत देती है। जब तक यह प्रेरणा हमारे बीच है, कोई हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+