छत्रपति शिवाजी महाराज को पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा भारत की आस्था और अस्मिता के रक्षक, अपनी रणनीति व पराक्रम से मुगल आक्रांताओं को भयाक्रांत करने वाले न्याय प्रिय शासक, 'हिन्दवी स्वराज' के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्र सेवा को समर्पित उनका पूरा जीवन हम सभी के लिए पाथेय है।
बता दें कि आज शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि है। शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1627 को शिवनेरी में एक मराठा परिवार को हुआ था। उनके पिता का नाम शाहजी और माता का नाम जीजाबाई था। बचपन से ही शिवाजी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। शिवाजी महाराज राजनीति, युद्ध सहित कई कलाओं में माहिर थे। बचपन में वह अपने बालक मित्रों के साथ मिलकर युद्ध करने और किले जीतने का खेल खेलते थे। युवावस्था में ही शिवाजी ने शत्रुओं पर आक्रमण करके किले जीतना शुरू कर दिया था।

शिवाजी माता तुलजा भवानी के उपासक थे, वह उनकी कुलदेवी थीं। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में तुलजापुर में कुलदेवी मां तुलजा भवानी का मंदिर था। जो आज भी कई परिवारों की कुलदेवी हैं। मान्यता है कि खुद देवी मां ने शिवाजी को अपना आशीर्वाद देकर उन्हें तलवार प्रदान की थी। शिवाजी इस तलवार की उपासना भी करते थे। भारत में गुरिल्ला युद्ध का प्रारंभ शिवाजी महाराज ने ही किया था। यह एक तरह का छापामार युद्ध था।












Click it and Unblock the Notifications