महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने किया नमन
महान क्रांतिकारी मंगल पांडे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी पुण्यतिथी पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा अमानवीय अंग्रेजी शासन के विरुद्ध विद्रोह का बिगुल फूंककर क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित करने वाले अमर बलिदानी मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका साहस, त्याग और बलिदान देश वासियों को अत्याचार व अन्याय का डटकर प्रतिकार करने हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।
मंगल पांडे ने 29 मार्च 1957 को कोलकाता के पास बैरकपुर में अपने रेजिमेट के सार्जेंट मेजर पर गोली चलाई थी। उनकी इस गोली से ही आधुनिक भारत के इतिहास की महान घटना का जन्म हुआ था। जिसे 1857 की क्रांति के नाम से या फिर भारत केपहले स्वतंत्रता युद्ध के तौर पर जाना जाता है। मंगल पांडे को 8 अप्रैल को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था।

बता दें कि मंगल पांडे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेवा में एक भारतीय सिपाही थे। वह कुलीन ब्राह्मण जाति के हिंदू थे, जिन्हें विशेष रूप से ब्रिटिश सर्वोच्चता के तहत बेदखल कर दिया गया था। मंगल पांडे ने भारतीय विद्रोह जिसे अन्य नामों के साथ 1857 का भारतीय विद्रोह भी कहा जाता है को प्रेरित किया था। जब अफवाहें फैलीं कि गाय की चर्बी का उपयोग राइफल कारतूसों को चिकना करने के लिए किया जाता था, जो हिंदुओं के लिए प्रतिकूल था तो उसका मंगल पांडे ने खुलकर विरोध किया।












Click it and Unblock the Notifications