UP News: सीएम योगी ने संत कबीरदास को उनकी जयंती पर किया नमन
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान संत कबीरदास जी को उनकी जयंती पर नमन किया है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी भावनाये प्रकट की है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा की अद्भुत समाज सुधारक, महान संत कबीरदास का जीवन मानवीय मूल्यों के विकास और 'रूढ़ि-मुक्त समाज' की स्थापना की प्रेरणा प्रदान करता है। लोक मर्म को स्पर्श करती एवं सामाजिक समरसता की राह दिखाती उनकी 'सबद' व 'साखियां' सदैव प्रासंगिक रहेंगी। ऐसे पूज्य मनीषी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।













Click it and Unblock the Notifications