सीएम योगी आदित्यनाथ ने 67 किलो का केक काट मनाया पीएम मोदी का बर्थडे
जिलाधिकारी वाराणसी योगेश्वर राम को निर्देश दिया कि वो आगामी पीएम के दौरे से पहले सभी विकास कार्यों की रिपोर्ट भी तैयार कर लें।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के प्रधानमंत्री और काशी के सांसद पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यहां का दौरा किया। अपने निर्धारित समय से करीब आधा घंटे के विलम्ब से लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचने के साथ ही सीधे सर्किट हॉउस के लिए रवाना हो गए। करीब 15 मिनट सर्किट हाउस में समय बिताने के बाद सीएम वाराणसी के आयुक्त ऑडिटोरियम में अधिकारियों और मंत्री विधायकों के साथ पीएम के 22 सितम्बर के काशी दौरे की जानकारी लेने के साथ ही चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी ली।

इसके बाद योगी ने सांस्कृतिक संकुल में सफाई मित्रों के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने पीएम के 67वें जन्मदिन के मौके पर 67 किलो लड्डू के बने केक काटे और कहा कि आज तक युवाओं के लिए किसी भी सरकार ने काम नहीं किया लेकिन आपके लोकप्रिय पीएम ने हर जाति और धर्म के लिए बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाते हुए सबके लिए काम किया हैं। यही नहीं अपने सम्बोधन में सीएम ने कहा की इतिहास गवाह हैं की आजादी के बाद करीब 30 करोड़ गरीबों का खाता बैंको में जनधन योजना के तहत खुला, जिसका हर गरीब को लाभ भी मिल रहा हैं।

इन कार्यकमों में लिया हिस्सा
बता दें कि वाराणसी में सीएम को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था लेकिन अलवर के बीजेपी सांसद महंत चांदनाथ के निधन पर उन्हें वहां जाना पड़ा। उन्होंने वाराणसी में पुलिस लाइन में नवगठित मोटर साईकिल दस्ते का उद्घाटन किया तो साथ ही सांस्कृतिक संकुल में अपने कार्यक्रम के बदलाव में सिर्फ अम्बोधन जबकि उन्हें यहां सफाई अभियान में झाड़ू लगाना था और सफाई मित्रों को सम्मानित भी करना था लेकिन ये सभी कार्यक्रम बीजेपी सांसद के निधन पर स्थगित कर दिए गए। यही नहीं उन्होंने कमिश्नरी सभागार में अधिकारी और मंत्री विधायकों के साथ आगामी 22 सितम्बर को प्रधानमंत्री के दौरे दौरे की समीक्षा बैठ भी की। इसके आलावा जिलाधिकारी वाराणसी योगेश्वर राम को निर्देश दिया कि वो आगामी पीएम के दौरे से पहले सभी विकास कार्यों की रिपोर्ट भी तैयार कर लें।












Click it and Unblock the Notifications