यूपी बोर्ट रिजल्ट को समय पर घोषित करने के सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
लखनऊ, 15 जून: उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन 15 जून तक यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित नहीं हो सका है। तो वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा है कि परिणाम समय पर जारी किए जाएं। क्योंकि परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे है।

सीएम योगी ने यह बातें 14 जून को अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही। सीएम योगी ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट समय पर घोषित किया जाए। साथ ही रिजल्ट घोषित होने की पूर्व सूचना अभिभावकों और परीक्षार्थियों जरूर दें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही परिणाम घोषित होने वाला है। हालांकि अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन सीएम योगी की बैठक के बाद ये साफ हो गया है कि परीक्षा परिणाम आज घोषित नहीं किया जाएगा।
10वीं और 12वीं के 51,92,689 स्टूडेंट्स की किस्मत का फैसला इस परिणाम से तय होगा। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम www.upmsp.edu.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे। जिसे लेकर बोर्ड कार्यालय में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बता दें कि 10वीं और 12वीं में परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट तैयार हो रही है। हर साल की तरह इस वर्ष भी अंकपत्र, प्रमाण पत्र की गड़बड़ी के निदान के लिए ग्रीवांस सेल का गठन किया जाएगा।
वहीं, सीएम के निर्देश के बाद ऐसी आशा है कि अब नतीजे जल्दी जारी किए जाएंगे। हो सकता है एक दो दिन में रिजल्ट की तारीख साफ हो जाए और उसके बाद नतीजे भी घोषित कर दिए जाएं। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद से ही करीब 50 लाख स्टूडेंट्स को नतीजों की प्रतीक्षा है।












Click it and Unblock the Notifications