सैम पित्रोदा के नस्ली बयान पर भड़के सीएम योगी, बोले- कांग्रेस देश की पूरी जनता से माफी मांगे
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने ऐसा नस्लीय बयान दिया जिस पर बवाल शुरू हो चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैम के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैम पित्रोदा पर तंज कसते हुए कहा ये कांग्रेस के बुद्धिदाता हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा 1947 के बाद से कांग्रेस ने देश को बांटा। जाति, धर्म और भाषा के नाम पर कांग्रेस देश को बांटती रही हैं इसके साथ ही सीएम योगी ने मांग की कि कांग्रेस को इस नस्लीय बयान के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

सीएम योगी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने ऐसा नस्लीय बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा उत्तर भारत, दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और पश्चिमी भारत को रंग और चमड़ी के आधार पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा यह सचमुच कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दिखाता है।
Recommended Video
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा यह अत्यंत शर्मनाक एवं निंदनीय बयान है, 140 करोड़ भारत वासियों को अपमानित करने वाला है, कांग्रेस को इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
गौरतल है कि बुधवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सैम पित्रोदा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें वो भारत देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों की तुलना विदेशियों से कर रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने पूर्व भारत के लोगों की तुलना चीनी, दक्षिण में रहने वालों की तुलना अफ्रीकी और पश्चिम के लोगों को अरब जैसा दिखने वाला बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सैम पित्रोदा के बयान की निंदा की थी। हालांकि सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस ने खुद को इससे अलग कर लिया और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications