सीएम योगी ने लालकृष्ण आडवानी को भारत रत्न के लिए दी बधाई, बोले- वो असंख्य कार्यकर्ताओं के हैं प्रेरणास्रोत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देय देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की। पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार ने इस पर खुशी जताई और प्रधानमंत्री को इसके लिए आभार जताया। वहीं उनकी बेटी प्रतिभा अडवानी अपने पिता को लड्डू खिलाकर जब बधाई दी तो लाल कृष्ण आडवानी भावुक हो गए। आडवानी को भारत रत्न दिए जाने के बाद सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी को बधाई देते हुए उन्हें असंख्य कार्यकर्ताओं का प्रेरणास्रोत बताया।
सीएम योगी ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर बयां करते हुए लिखा
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय, उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने वाले उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला है।
राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में किए गए उनके अथक प्रयास हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा के स्रोत हैं। आडवाणी जी को हार्दिक बधाई!












Click it and Unblock the Notifications