'मस्जिद की दीवारें बनाने में हुआ चंदे का इस्तेमाल': राम मंदिर विवाद के बीच अखिलेश की सपा पर योगी का बड़ा आरोप
Yogi Adityanath statement: अयोध्या की पावन भूमि पर बने श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में हैं। मंदिर की दान पेटियों से 70 बार चोरी होने का खुलासा हुआ है पुलिस अब तक आठ आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है। राम मंदिर में कथित चोरी की जांच कर रही एसआईटी (SIT) की जांच टीम द्वारा चंदा और दान चोरी के खुलासे के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा विपक्षियों के निशाने पर है।
वहीं इस मामले में चल रही जांच के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी का करारा जवाब देते हुए कई बड़े आरोप लगाए हैं। अयोध्या में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि समाजवादी पार्टी मंदिरों पर कब्जा कर लेती थी और मंदिरों में दिए गए दान का इस्तेमाल मस्जिद की दीवारें बनाने में करती थी। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी मंदिर में दान दिए गए पैसे अपनी जेब में डाल लेती थी।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी की कांग्रेस और अखिलेश की सपा पर आरोप लगाया कि इन दोनों पार्टियों ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और अयोध्या के विकास का हमेशा विरोध किया।
'मंदिरों पर कब्जा कर लेती थी, दान से बनवाती थी मस्जिद की दीवारें'
सीएम योगी ने ये भी दावा किया कि समाजवादी पार्टी की जब उत्तर प्रदेश में सरकार थी जब अपने कार्यकाल में सपा ने मंदिर के संसाधनों का दुरुपयोग किया। समाजवादी पार्टी मंदिरों पर कब्जा कर लेती थी और भक्तों द्वारा दिए गए दान का इस्तेमाल मस्जिद की दीवारें बनाने में करती थी।
'हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ी पर नमाज पढ़ने की कोशिश की'
अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी वो पुराना वायका भी याद दिलाया जब अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ी पर नमाज पढ़ने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा जो लोग अब भगवान राम की आस्था की बात कर रहे हैं, उन्होंने ही हनुमानगढ़ी की सीढि़यों पर नमाज़ पढ़ने की कोशिश की थी।"
क्या सच में ऐसा हुआ था?
दरअसल, सीएम योगी का ये आरोप 2003 में भाजपा के उस पुराने आरोप और घटना के संदर्भ में थी जब तत्कालीन मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर के पास रमजान की नमाज और इफ्तार आयोजित करने का प्रयास किया गया था। हालांकि पुसिस ने अनुमति नहीं दी थी और प्रस्तावित नमाज नहीं हो पाई थी। ये दावा यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक और भाजपा सांसद बृजलाल पहले भी कर चुके हैं।
क्या जामा मस्जिद में कोई हनुमान चालीसा का पाठ कर सकता है?
सीएम योगी ने इस घटना का जिक्र करते हुए जनता से सवाल पूछा कि क्या कोई कभी जामा मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ कर सकता है? क्या कोई सरकार ऐसा करवा सकती है? क्या कांग्रेस और सपा ऐसा करवा सकती है? अगर ये दोनों पार्टियां ऐसा नहीं सकती तो इस काम की अनुमति क्यों दी जाए? उन्होंने दहाड़ते हुए पूछा फिर हनुमागढ़ की सीढ़ियों पर ऐसा काम क्यों किया गया?
'कांग्रेस और सपा भगवान राम के अस्तिव पर सवाल उठाती थी'
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस और सपा भगवान राम के अस्तिव पर सवाल उठाती थी। भाजपा की सरकार में रामनगरी में राम मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा सपा के नेताओं ने अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने का कभी मजाक उड़ाया था, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि रामनगरी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि रखा गया है इसलिए वो लोग खुश नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications
