अनुसूचित जाति के जो लोग जहां पर हैं, उन्हें वहीं जमीन का पट्टा दिया जाएगा: योगी आदित्यनाथ
आगरा में आज अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमे हिस्सा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। इस दौरान राम नगर पुलिस स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया है। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के दबे-कुचले वर्ग के हित के लिए काम किया है। आज बाबा साहब का सम्मान हो रहा है। उनके सम्मान का मतलब है कि देश के संविधान का सम्मान हो रहा है, दबे-कुचले वर्ग के लोगों को सम्मान हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों का सम्मान करती है। इसकी मूल प्रेरणा प्रधानमंत्री मोदी हैं। पीएम के मंत्र पर हम सभी योजनाओं को जमीन पर लाने का काम कर रहे हैं। जेपी नड्डा का स्वागत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आपने अपने व्यस्त समय से हमारे लिए समय निकाला इसके लिए शुक्रिया।

मुख्यमंत्री नेकहा कि आगरा के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन का नाम बाबा साहेब के नाम पर रखा गया है। यूपी में जितने भी अनुसूचित जाति के छात्र हैं उनकी स्कॉलरशिप को दोगुना कर दिया गया है। आज प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोग जहां पर रह रहे हैं उन्हें वहीं पर जमीन का पट्टा दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें आवास की सुविधा दी जाएगी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वो पार्टी है जिसने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की। पीएम की अवधारणा सबका साथ, सबका विकास की है। सीएम ने कहा का आगरा शिवाजी महाराज के पराक्रम की धरती है।












Click it and Unblock the Notifications