गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहब को किया याद
गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान हमे बराबरी का अधिकार देता है। हमारा संविधान यह सुनिश्चित करता है कि किसी के साथ भी कोई भेदभाव नहीं हो। हमे संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है कि समृद्ध भारत के सपने को पूरा करने के लिए अपना योगदान दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान हमे सिखाता है कि हमारा जो भी काम हो वो देश के लिए हो। भारत दुनिया का वह देश है जिसने संविधान को लागू करने के साथ ही यह सुनिश्चित किया था कि भारत के अंदर लिंग, जाति, वर्ग, क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा। भारत के हर वयस्क मतदाता को अपना मताधिकार करने, भारत के अंदर सरकार बनाने के लिए पूरा अधिकार है।

भारत के संविधान के कारण भारत का हर नागरिक आज देश की सरकार को बनाने में हिस्सेदार बना हुआ है। हमारा संविधान अनेक उपलब्धियों से भरा हुआ है। अगर संविधान हमे अधिकार देता है तो हमारे कर्तव्यों के प्रति भी हमे आग्रहित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी आह्वान किया है कि 2022 में जब पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा था तो उन्होंने आगामी 25 वर्ष की कार्ययोजना की बात की थी। अगले 25 वर्ष में हम कैसा भारत चाहते हैं उसके अनुरूप ही काम करना होगा। अगर हम देश को आगे ले जाने के संकल्प के साथ काम करते हैं तो भारत दुनिया के समृद्ध देशों की सूचि में खड़ा होगा।
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत के महान सपूतों को याद किया, जिन्होंने देश के संविधान को बनाने में अपना योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश के संविधान को सभी विशेषज्ञों के साथ मिलकर संविधान को एक बेहतरीन स्वरूप दिया।












Click it and Unblock the Notifications