बिजनौर नाव हादसा: सीएम ने की मृतकों के परिजनों को 4 लाख सहायता की घोषणा
बिजनौर। सीएम ने योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के मंडावर क्षेत्र के देवलगढ़ गांव में गंगा नदी में नाव दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत व्यक्ति के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

बिजनौर जिले के मंडावा क्षेत्र के देवलगढ़ गांव में शुक्रवार को यह हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, थाना मंडावर के गांव देवलगढ़ की महिलाएं और पुरुष रोज की तरह पशुओं का चारा लेने के लिए नाव पर सवार होकर गंगा नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 30 लोग लापता हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।

बता दें कि कड़ी मशक्त के बाद गोताखोरों ने 10 लोगों को बचा लिया, जबकि दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। जिला प्रशासन की मानें तो अभी 18 लोग लापता है। जिनकों तलाशने और निकालने की कार्रवाई अभी जारी है। वहीं, सीएम ने इस दुर्घटना में मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications