Ratan Tata Death: रतन टाटा की मौत पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया शोक
Ratan Tata Death News Hindi: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।
सीएम योगी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ''भारत के प्रख्यात उद्योगपति, 'पद्म विभूषण' श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।''













Click it and Unblock the Notifications