बाराबंकी सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जाहिर किया दुख
बाराबंकी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में हुई जानहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
बता दें कि बाराबंकी के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में आज सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है। हादसे के वक्त दोनों बच्चे बाइक से गिर गए, जिन्हें रौंदते हुए ट्रक निकल गया,जिसकी वजह से मौके पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक के आधे शरीर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार नीरज यादव इस हादसे में घायल हुए हैं। उनकी बेटी योगिता और बड़े भाई पंकज यादव की बेटी वर्तिका की मृत्यु हो गई है। नीरज दोनों बच्चों को बाइक पर बैठाकर आधुनिक इंटर कॉलेज भिटरिया छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान बाराबंकी से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ब्लॉक बनी कोडर के पास पीछे से बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक चला रहे नीरज और दोनों बच्चे जमीन पर गिर गए, जिन्हें रौंदते हुए ट्रक निकल गया। घटना के बाद नीरज को सीएचसी रामसनेही घाट पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कोतवाली में खड़ा कर दिया है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार में मातम छा गया है।
-
Uttar Pradesh Gold Price: ईद पर Lucknow-Agra समेत 8 शहरों में 24K-22K गोल्ड रेट क्या? कहां महंगा-कहां सस्ता? -
यूपी में योगी सरकार ने ‘The Shadow’ ऐप किया लांच, कैसे करेगा छात्राओं की सुरक्षा और क्या हैं सुविधाएं? -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications